{"_id":"67b4cce88d102a214709bf25","slug":"sowing-of-flowers-was-delayed-now-tulip-garden-will-open-next-week-kangra-news-c-95-1-ssml1021-165882-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देरी से की फूलों की बिजाई, अब अगले हफ्ते खुलेगा ट्यूलिप गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देरी से की फूलों की बिजाई, अब अगले हफ्ते खुलेगा ट्यूलिप गार्डन
Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीएसआईआर के निदेशक डा. सुदेश कुमार यादव
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर (सीएसआईआर) के निदेशक डाॅ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि संस्थान में ट्यूलिप गार्डन को अगले सप्ताह तक खोल दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। यहां लोगों के लिए कोई टिकट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रयोग के तौर पर ट्यूलिप गार्डन में फूल देरी से बीजे थे, जिसका कारण यह था कि इनमें कई चीजों को लेकर प्रयोग किए जाते हैं। हालांकि, इसमें फूल निकल रहे हैं। लेकिन, इसमें अभी पूरी तरह से फूल उभर कर नहीं आए ही। जिसे देखते हुए सीएसआईआर ट्यूलिप गार्डन को अगले सप्ताह खोलेगा। सीएसआईआर में बना ट्यूलिप गार्डन देश का दूसरा और हिमाचल का पहला ट्यूलिप गार्डन है, जिसके फूलों को दिल्ली में भी बेहतरीन बाजार मिला है। इस मौके पर सीएसआईआर के मीडिया सलाहकार डाॅ. संजय उनियाल भी मौजूद रहे।
अब चंबा में न्यूट्रीशन को लेकर करेंगे काम
संस्थान के निदेशक डाॅ. सुदेश कुमार ने कहा कि कांगड़ा में जिला प्रशासन के साथ न्यूट्रीशन को लेकर अच्छा काम किया है। अब इस सफलता को देख चंबा प्रशासन भी सीएसआईआर के साथ न्यूट्रीशन को लेकर काम करना चाहता है।
विज्ञापन
अब चंबा में न्यूट्रीशन को लेकर करेंगे काम
संस्थान के निदेशक डाॅ. सुदेश कुमार ने कहा कि कांगड़ा में जिला प्रशासन के साथ न्यूट्रीशन को लेकर अच्छा काम किया है। अब इस सफलता को देख चंबा प्रशासन भी सीएसआईआर के साथ न्यूट्रीशन को लेकर काम करना चाहता है।
विज्ञापन