फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sonali first in speech competition

Kangra News: भाषण प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम

Sat, 14 Sep 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Sonali first in speech competition
परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी-पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू रानी चौहान मौजूद रहीं। डॉ. आरती कौशल ने हिंदी भाषा की महत्ता का प्रतिपादन किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता और काव्य पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेश राणा, प्रो. कंचन, डॉ. शर्मिता पठानिया शामिल रहे। प्राचार्य ने हिंदी भाषा को भारतीय जनमानस की भावना की भाषा कहा। उन्होंने कहा कि हम अन्य भाषाओं को सीखने, प्रयोग करने के साथ साथ हिंदी को राष्ट्रीय सम्मान की भाषा के रूप में गर्व के साथ अपनाएं। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, ज्योति द्वितीय, पल्लवी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, काव्य पाठ में सोनाली प्रथम, मुस्कान द्वितीय और ज्योति को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डॉ. राजीव रत्न, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. अनीता, प्रो. धर्मेंद्र, डॉ. विकास धीमान, प्रो. पीतांबर, प्रो. सुरेंद्र, प्रो. शैलजा, प्रो. जगदीप, प्रो. विनीत, डॉ. संजीव ठाकुर, प्रो. प्रिया, प्रो. शगुन, प्रो. पूर्णेंदु, अमित कौशल, राज मनकोटिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed