फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Solar power plant will be installed in Kangra Gosdan and Bajreshwari Ghat.

Kangra News: कांगड़ा गोसदन और बज्रेश्वरी घाट में लगाया जाएगा सोलर पावर प्लांट

Wed, 03 Jun 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 03 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Solar power plant will be installed in Kangra Gosdan and Bajreshwari Ghat.
बज्रेश्वरी मंदिर में मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कांगड़ा और ट्रस्टी। -मंदि
कांगड़ा। माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में स्थापित चांदी के चौंके की अब श्रद्धालु मरम्मत करवा सकेंगे। मंदिर परिसर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने, ऑनलाइन दर्शन की सुविधा शुरू करने और मंदिर की आय बढ़ाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की बैठक में विभिन्न योजनाओं पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर परिषद गोसदन और बज्रेश्वरी घाट में सोलर पावर प्लांट स्थापित कर मंदिर प्रबंधन को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने की। यह भी निर्णय लिया कि संयुक्त कार्यालय भवन के प्रांगण में बने माता बज्रेश्वरी पुस्तकालय को मंदिर की देखरेख में चलाया जाएगा। समेकित कर्मचारी के मानदेय को बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया गया। बज्रेश्वरी घाट में दुकानें बनाने को लेकर भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंदिर के तहत आने वाली सभी संपदाओं को लेकर चर्चा की गई कि किस तरह इनका उपयोग करके आय को बढ़ाया जा सके। मंदिर की सुरक्षा के लिए होमगार्ड के साथ-साथ सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से भी सुरक्षा कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

मंदिर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। बैठक में तहसीलदार कांगड़ा प्रकाश चंद, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और मंदिर कर्मचारी मौजूद रहे।

बज्रेश्वरी मंदिर में मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कांगड़ा और ट्रस्टी। -मंदि

बज्रेश्वरी मंदिर में मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कांगड़ा और ट्रस्टी। -मंदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed