{"_id":"6172cba2b100f4391e4ef62f","slug":"solan-in-senior-and-langha-winner-in-junior-kangra-news-sml388030520","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर में सोलन व जूनियर में लंघा टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर में सोलन व जूनियर में लंघा टीम रही विजेता
विज्ञापन
जालग में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि अशोक पटियाल न अन्य
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरा/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के जालग में दो दिवसीय शहीद एसआई मोहन सिंह पटियाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। सीनियर वर्ग में सोलन की टीम ने बरठीं की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 25 हजार नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को रुपये 21 हजार नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जबकि जूनियर वर्ग में लंघा ने सुआं को हराकर फाइनल जीत लिया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी, मैच के बेस्ट समेसर व वेस्ट लिफ्टर को भी सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में समाजसेवी अशोक पटियाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पटियाल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों व बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के साथ विभिन्न विभूतियों को भी मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से क्लब को 25 हजार रुपये दिए। जबकि विजेता व उपविजेता टीमों को इनामी राशि 46 हजार रुपये शहीद के बेटे अरुण पटियाल की ओर से दी गई। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व शहीद की शहादत को भी याद किया गया। यह जानकारी क्लब के प्रवक्ता दिनेश पटियाल ने दी।
इस मौके पर जालग के प्रधान प्रमोद, वलूहि खैरा की प्रधान सविता धीमान, बीडीसी सदस्य कर्म चंद और हरवीर कौर, डीएसपी पालमपुर गुरवचन सिंह, एसएचओ पंचरुखी सुभाष शास्त्री, बीएसएफ से सेवानिवृत्त कमांडिंग ऑफिसर डेविड, प्रदेश पैरामिलिट्री संगठन के प्रवक्ता मनबीर कटोच, बैंक प्रबंधक जगदीश, प्रकाश, युद्धवीर कटोच, राकेश, विनोद पटियाल, कृष्ण, अरुण पटियाल, अनिल कटोच, कैप्टन स्वरूप सहित कई पूर्व सैनिक, वीर नारियां व खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।