{"_id":"62755eb91e45a74a9d720bab","slug":"smc-lost-to-punjab-warrior-in-one-sided-match-kangra-news-sml407982534","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब वारियर से एक तरफ़ मुकाबले में हारा एसएमसी वारियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब वारियर से एक तरफ़ मुकाबले में हारा एसएमसी वारियर
विज्ञापन
काँगड़ा में एसएमसी वारियर टीम के खिलाफ शाट लगाती पंजाब वारियर की खिलाड़ी
- फोटो : Kangra
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में थ्री ऑन थ्री बास्केटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई। शुभारंभ केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों की लगभग 108 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन पंजाब वॉरियर ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए एसएमसी वॉरियर को 21-0 के अंतर से हरा दिया। दूसरा मैच गैंगस्टर और डीएवी हूपर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में 3-5 के अंतर से डीएवी हूपर ने मैच जीत लिया।
हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के सचिव अजय सूद ने बताया कि थ्री ऑन थ्री बास्केटबाल प्रतियोगिता में एक टीम में चार खिलाड़ी होते हैं। इनमें तीन खिलाड़ी खेलते हैं और एक आरक्षित होता है। बीस मिनट का मैच होता है या जो टीम पहले 21 प्वाइंट हासिल कर ले, उसे विजेता घोषित किया जाता है। यहां पर खिलाड़ियों की प्रतिभा के बाद उनका चयन किया जाएगा, बंगलूरू में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे और यहीं से ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।
बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया देश के 21 शहरों में इस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रही है और कांगड़ा 12वां केंद्र है। प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन कते अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने कहा कि संघ ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं।