फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sirmaur's Vaibhav won gold in the Junior National Athletic Championship

Kangra News: सिरमौर के वैभव ने जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Mon, 13 Oct 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Oct 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
Sirmaur's Vaibhav won gold in the Junior National Athletic Championship
भुवनेश्वर में जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियन में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिरमौर के
धर्मशाला। ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही 40वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के वैभव ने डिस्कस थ्रो में राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। सिरमौर जिला के कालाअंब निवासी वैभव ने फाइनल मुकाबले में 55.75 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल में वैभव ने पहले प्रयास में 53.07 मीटर डिस्कस फेंकी, जबकि तीसरे प्रयास में उन्होंने 55.75 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हरियाणा के रितिक 55.19 मीटर थ्रो के साथ दूसरे और राजस्थान के हंसराज 55.10 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे प्रतियोगिता में हिमाचल की धावक नैंसी चौधरी और अदिति ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे पदक नहीं जीत पाईं।
विज्ञापन

नैंसी को 1500 मीटर दौड़ फाइनल में 11वां स्थान मिला, जबकि अदिति 800 मीटर हीट में पांचवें स्थान पर रहीं। हिमाचल टीम के कोच संदीप कुमार ने बताया कि सिरमौर के काला अंब निवासी वैभव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब तक हिमाचल के एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कुछ मुकाबले अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वर्ण विजेता वैभव ने कहा कि उन्होंने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी और अपनी मेहनत के दम पर सर्वोत्तम प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि वे 14 अक्तूबर को घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed