{"_id":"672e10c0e9f988ccf6035c8b","slug":"sidhbari-school-tops-in-folk-dance-chase-in-childrens-fair-kangra-news-c-95-1-kng1005-153713-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाल मेले में सिद्धबाड़ी स्कूल लोकनृत्य-चेस में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाल मेले में सिद्धबाड़ी स्कूल लोकनृत्य-चेस में अव्वल
विज्ञापन
बाल मेले में सिद्धबाड़ी स्कूल लोकनृत्य-चेस में अव्वल
गर्ल्स स्कूल धर्मशाला में हुआ खंड स्तरीय मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा धर्मशाला में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 स्कूलों के 240 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। मेले में विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने कई प्रकार के मॉडल भी सजाए थे। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट सहित खानपान के स्टाल भी सजाए। इस दौरान घनियारा क्लस्टर और धर्मशाला क्लस्टर के स्कूलों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाल मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धबाड़ी के विद्यार्थियों सक्षम, मानवी, खुशी, सोनाक्षी, मनीषा, मानवी, सिमर कौर सहित देवांशी ने लोकनृत्य व चेस में पहला स्थान हासिल किया। मुख्याध्यापक डॉ. जनमेजय गुलेरिया ने विजयी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। शिक्षक कंवर रविंद्र व पवना देवी को बच्चों को प्रशिक्षित करने में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजयी छात्राओं को सम्मानित किया।
खंड स्तरीय बाल मेले के दौरान गर्ल्स स्कूल धर्मशाला की छात्राओं ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज में किस प्रकार से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए, इसे मॉडल के जरिए समझाया। स्कूल की आठवीं की छात्राओं निधि और श्रुति ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मॉडल तैयार किया था।