फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Kangra News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra
परागपुर की पंचायत हार में शुरू हुई भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेते हु - फोटो : mathura
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर की ग्राम पंचायत हार स्थित पावन नीलकंठ महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। यह यात्रा गांव हार से प्रारंभ होकर लालपुखर, नलेटी चौक, वेदव्यास कैंपस बलाहर और चंबापत्तन रघुनाथ होते हुए कालीनाथ कालेश्वर पहुंची। भक्तों ने पंचतीर्थ के पवित्र जल को अपने कलशों में संग्रहित किया और कालेश्वर महादेव मंदिर चनौर में आशीर्वाद प्राप्त किया। परागपुर के विद्वान पंडित सुमित शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब अनेक जन्मों के पुण्य कर्म उदित होते हैं, तभी भागवत कथा का श्रवण सुलभ होता है। यह परम पावन महापुराण समस्त पुराणों का तिलक है और इसका श्रवण अति श्रेष्ठ है। शास्त्री ने धुंधकारी की कथा सुनाई, जो मात्र सात दिनों तक भागवत कथा सुनकर प्रेत योनि से मुक्त हो गया। कलश यात्रा में तरसेम लाल, प्रधान शशि कुमार, मास्टर तिलक राज, डाकपाल राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, रीमा देवी, बेबी संदल, तृप्ता रानी और कनिका सूद सहित कई भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed