फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shri Brijraj Swami temple is decorated, Meera is sitting here with Kanha.

Kangra News: सज गया श्री बृजराज स्वामी मंदिर, यहां कान्हा संग विराजमान हैं मीरा

Mon, 26 Aug 2024 02:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
Shri Brijraj Swami temple is decorated, Meera is sitting here with Kanha.
जन्माष्टमी के लिए नूरपुर के एतिहासिक एवं प्राचीन किला मैदान में स्थित भगवान श्री बृजराज स्वामी
नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन किला मैदान में स्थित भगवान श्री बृजराज स्वामी जी का मंदिर क्षेत्रवासियों की प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है यहां भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा नहीं, अपितु मीरा बाई की मूर्ति स्थापित है। राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस ऐतिहासिक मंदिर में रौनक देखते ही बनती है। पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


राजस्थानी शैली की काले संगमरमर से बनी श्रीकृष्ण और अष्टधातु से बनी मीरा की मूर्ति इस मंदिर में शोभायमान है। जो चितौड़गढ़ के राजा ने भेंट की थीं। वहीं, नूरपुर के समाजसेवी जीवन महाजन और गुलशन महाजन की ओर से पूरे नूरपुर शहर को चौगान से न्यजपुर तक लाइट लगवाकर सजाया जा रहा है। इसके साथ-साथ बाजार के मंदिरों में भी लाइटें लगाई जा रहीं हैं। गुलशन महाजन ने बताया कि वृंदावन की तरह नूरपुर को भी इस राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव पर चौगान से न्याजपुर तक लाइटें लगाकर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या पर कलाकार मचाएंगे धमाल
26 अगस्त को पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड हॉरमनी ऑफ द पाइंस के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोग गायक ईशांत भारद्वाज और बॉलीवुड गायक डॉ. गगन सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed