{"_id":"678028f66484a317e90de4f1","slug":"show-cause-notice-issued-to-absent-officers-kangra-news-c-95-1-kng1004-161242-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Fri, 10 Jan 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक में नहीं पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सदन से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बैठक में पार्षदों के रखे मुद्दों पर सदन में जवाब मांगा गया तो अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने की जानकारी मिली। इतना ही नहीं, एक अधिकारी बैठक में हाजिरी लगाकर वहां से चले गए थे। इस दौरान एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद विनय कुमार ने जिला पंचायत अधिकारी को ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, पार्षदों ने अधिकारियों पर डीसी कार्यालय के ही आदेशों की पालना न करने के भी आरोप लगाए।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला परिषद कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्षद जोगिंद्र सिंह ने जिला परिषद के सभागार और रविंद्र कुमार ने झियोल में खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद कार्य न होने का मुद्दे उठाया। इस पर जवाब जानना चाहा तो लोक निर्माण विभाग धर्मशाला के अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे। इस पर एडीसी ने बैठक से गैरहाजिर सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला पंचायत अधिकारी को दिए। साथ ही बैठक के बीच में ही खाना खाने के लिए उठ रहे पार्षदों और अधिकारियों को भी बैठक संपन्न होने तक बैठने के निर्देश दिए।
पार्षद जोगिंद्र सिंह ने कहा कि एडीसी कांगड़ा की ओर से पंचायत तकनीकी सहायकों को ग्राम पंचायतें आवंटित की गई हैं और इसका रूट चार्ट भी बनाया है। बावजूद इसके खंड स्तर पर अधिकारी इन आदेशों को न मानकर तकनीकी सहायकों को दूरदराज के क्षेत्रों में रूट चार्ट के विपरीत भेजने के आरोप लगाए। इस पर एडीसी ने मामले में आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया। वीरवार को बैठक शुरू करने का समय सुबह साढ़े 10 बजे था, लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते बैठक करीब एक घंटा 40 मिनट देरी से शुरू हुई। यह त्रैमासिक बैठक 30 दिसंबर को होने थी, लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित हो गई थी।
विज्ञापन
3.70 करोड़ मंजूर, अब तक मिले 40 लाख रुपये
पार्षद शेर सिंह ने कहा कि रैहन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन के लिए 3.70 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। अभी तक लोक निर्माण विभाग के पास 40 लाख रुपये की राशि ही पहुंची है। साथ ही उन्होंने नूरपुर में बिजली बोर्ड के एसई कार्यालय को खोलने का प्रस्ताव भी रखा।
पुलिस नहीं कर रही सही जांच
जिला पार्षद सुरेष्ठा कुमारी ने कहा कि उन पर हुए हमले की अभी तक पुलिस की ओर सही से जांच नहीं की गई है। पुलिस को कुछ नाम बताए थे, उनसे पूछताछ नहीं हुई। इस पर एडीसी ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी को इस मामले को लेकर निर्देश दिए।
सात दिन में लगेगा नल
पार्षद सुदेश देवी ने कहा कि उन्होंने एक घर में नल लगवाने के लिए तीन माह पहले कहा था, लेकिन अभी तक नल नहीं लग पाया है। वहीं, विभाग के प्रतिनिधि ने कहा कि एक सप्ताह में नल लगा दिया जाएगा। इस पर एडीसी ने कहा कि जब भी नल लगाने का कार्य किया जाए तो जिला पार्षद को भी बुलाया जाए।
एक रास्ते पर तीन बार खर्च कर दी राशि
पार्षद ईशान शर्मा ने कहा कि उन्होंने 15वें वित्तायोग के तहत वर्ष 2021-22 में ढलियारा के वार्ड आठ में एंबुलेंस रोड और नालियों के लिए डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिस राशि को दूसरे कार्य पर खर्च कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जिस रास्ते पर पैसा खर्च हुआ, उस पर पहले पीडब्ल्यूडी और मनरेगा में भी राशि खर्च हो चुकी है। इसकी जांच के आदेश एडीसी ने संबंधित अधिकारी को दिए।
ती माह में हो कार्यों की समीक्षा
पार्षद रविंद्र कुमार ने एफआरए और जिला परिषद के कार्यों की तीन माह में समीक्षा का मामला उठाया। इसके लिए जिला परिषद चेयरमैन की अध्यक्षता में ब्लाॅक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाए।
बीडीओ और जेई नहीं सुनते बात
पार्षद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बीडीओ और जेई हमारी बात ही नहीं सुनते। विभिन्न कार्यों के लिए आया सीमेंट खराब हो रहा है। एडीसी ने कहा कि जो कार्य ग्राम सभा में पारित हुए हैं, उन्हें क्यों शुरू नहीं किया गया, इस पर जल्द कार्रवाई की जाए।
मंडी-कुल्लू जैसा न हो बस स्टैंड
पार्षद रविंद्र कुमार ने कहा कि धर्मशाला में बनने वाला मॉडर्न बस स्टैंड कुल्लू-मंडी जैसा न हो। इस पर डीएम एचआरटीसी धर्मशाला की ओर से भेजे गए लिखित जवाब में कहा गया कि बस स्टैंड का टेंडर और डीपीआर तैयार होने पर बताया जाएगा।
-तीन कूहलों पर खर्चा 13.43 करोड़, पानी फिर भी नहीं
पार्षद अनिल कटोच ने कहा कि बैजनाथ में चरनामति, लोअर कूहल और धानग कूहल में वर्ष 2009 से 2024 तक 13.43 करोड़ रुपये खर्च किया लेकिन, इसके अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाया है। अब 12 से 15 करोड़ रुपये का और बजट मांगा जा रहा है।
-प्रधान पति पर लगाए कार्य में रुकावट के आरोप
पार्षद सुरेंद्र कुमार ने प्रधान पति पर विकास में रुकावट के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि प्रधान पति श्मशानघाट नहीं बनने दे रहे हैं। इस पर बीडीओ लंबागाव ने कहा कि अगर वहां कार्य किया जाता है तो इससे दंगे हो सकते हैं। इस पर एडीसी ने बीडीओ को निर्देश दिए कि जल्द श्मशानघाट के कार्य को पूरा करवाया जाए।
- टीबी की रोकथाम के बारे में किया जागरूक
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पार्षदों और अन्य अधिकारियों को टीबी रोग की रोकथाम के साथ ही 100 दिन के अभियान के बारे में जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद ने पार्षदों और अधिकारियों को अभियान के तहत लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।