फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shopkeepers of Shahpur market demonstrated against Fourlane

शाहपुर बाजार में फोरलेन के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of Shahpur market demonstrated against Fourlane
शाहपुर (कांगड़ा)। मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण को लेकर कुछ दिन पहले जमीन अधिगृहीत करने को लेेकर निशानदेही की गई थी। इसके बाद शाहपुर बाजार के बीच से फोरलेन बनाने के विरोध में दुकानदारों और लोगों ने ऐतराज जताना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शाहपुर के दुकानदार और स्थानीय निवासियों में सरकार की ओर से की जाने वाली भूमि अधिग्रहण को लेकर काफी रोष है। इसी कड़ी के तहत वीरवार को तीन दर्जन से अधिक लोग एसडीएम दफ्तर पहुंचे और प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। इस मौके पर मेघनाथ शर्मा, नरेश कुमार, भगवान सिंह, सुदर्शन कटोच, कमलजीत सिंह, गोविंद, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, जोगिंदर, मुकेश, बलदेव राज, अवस्थी, राम स्वरूप, पूर्ण चंद, जितेंद्र महाजन, अमित कुमार, रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार, रूपेश कुमार, मीना कुमारी आदि ने कहा कि हमारी पूरी उम्र की कमाई को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। बाजार से फोरलेन बनने से हजारों लोगों का रोजगार छिन जाएगा, वहीं, सैकड़ों लोग बेघर भी हो जाएंगे। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और सरकार को फोरलेन बाईपास या फ्लाई ओवर से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बाजार से होकर फोरलेन बनता है तो सरकार को विस्थापित लोगों और दुकानदारों के लिए पुनर्वास और दुकानें बनाकर दी जानी चाहिए। उधर, एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल ने कहा कि सरकार की ओर से पिछले महीने जो 3 डी पास किया गया था। इस संबंध में कुछ इंतजार और खसरा नंबर को लेकर जो कमियां यां त्रुटियां रह गई थी। इसे लेकर दुकानदारों और लोगों को बुलाया गया था। इस मौके पर नायब तहसीलदार और एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद थे। लोगों की आपत्तियां दर्ज कर ली हैं। जल्द ही इसे शॉर्ट आउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed