फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shock to both BJP and Congress, 17 independents in the role of kingmaker

Kangra News: भाजपा और कांग्रेस दोनों को झटका, किंगमेकर की भूमिका में 17 निर्दलीय

Tue, 02 Jun 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Shock to both BJP and Congress, 17 independents in the role of kingmaker
धर्मशाला। जिला परिषद सदस्य के चुनाव परिणामों में सूबे के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। जिले के सभी 54 निर्वाचन क्षेत्रों में से 24 में भाजपा और 13 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं, जबकि 17 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। ऐसे में सत्ता के समीकरण और जिला परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तय करने में निर्दलीय सदस्य ही किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

अगर पिछले चुनावों से तुलना की जाए तो वर्ष 2021 के मुकाबले इस बार भाजपा को 3 और कांग्रेस को 6 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके विपरीत निर्दलीय विजेताओं की संख्या पिछले चुनाव से लगभग दोगुनी होकर 17 तक पहुंच गई है। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक दलीय राजनीति के बजाय इस बार स्थानीय मुद्दों, प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि और उनके प्रभाव का असर अधिक रहा है।
विज्ञापन

बहुमत का जादुई आंकड़ा (28 सीटें) किसी भी दल के पास न होने के कारण अब जिला परिषद की सत्ता पर काबिज होने के लिए गुणा-भाग का खेल शुरू हो गया है। दोनों प्रमुख दल निर्दलीय विजेताओं को अपने पाले में लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। रणनीति बनाने में माहिर दिग्गज नेता पर्दे के पीछे से सक्रिय हो गए हैं, क्योंकि जिला परिषद की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता इन्हीं 18 निर्दलीयों के समर्थन से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर,वार्ड का नाम,विजयी प्रत्याशी,दल/संबद्धता

1,डमटाल,सुमन कुमारी,आजाद (निर्दलीय)

2,भड़वार,अनूप सिंह,भाजपा

3,ममूह गुरचाल,गुलवंत,आजाद (निर्दलीय)

4,भाली,शालू देवी,आजाद (निर्दलीय)

5,भतल्ला,संदीप कुमार,कांग्रेस

6,भलेटा,बबीता देवी,कांग्रेस

7,चड़ी,सुरेंद्र सिंह,कांग्रेस

8,कलियाड़ा,सीमा कुमारी,भाजपा

9,झिकली इच्छी,अनिल कुमार,आजाद (निर्दलीय)

10,खोली,विजय कुमार,भाजपा

11,हलेड़कलां,इशांत चौधरी,कांग्रेस

12,सोकणी दा कोट,सीमा कुमार,भाजपा

13,ठारु,विकास कुमार,भाजपा

14,कवाड़ी,सतीश कुमार,आजाद (निर्दलीय)

15,नगरी,श्रेष्ठा कुमारी,आजाद (निर्दलीय)

16,नछीर बंदला,अर्जुन सिंह,भाजपा

17,अवैरी,शुभम कपूर,आजाद (निर्दलीय)

18,कुदैल,रशमा देवी, भाजपा (निर्दलीय)

19,संसाल,राम लाल,कांग्रेस

20,गदियाडा,जगतंबा देवी,भाजपा

21,मस्सल,निशा कुमारी,आजाद (निर्दलीय)

22,तरलेह,मोनू देवी,भाजपा

23,लंबागांव,अभिलाषा,कांग्रेस

24,मझेड़ा,अनीता कुमारी,भाजपा

25,बारी,अनुपमा कुमारी,भाजपा

26,अरला,संजीव सैनी,कांग्रेस समर्थित

27,आलमपुर,रक्षा देवी,भाजपा

28,नौरा,सरिता राणा,भाजपा समर्थित

29,सुलह,सुमन कटोच,भाजपा समर्थित

30,बड़ोह,मधुबाला,भाजपा

31,बारी कलां,विक्रम,आजाद (निर्दलीय)

32,ठाकुरद्वारा,धर्मपाल,आजाद (निर्दलीय)

33,दौलतपुर,विनोद बराड़,आजाद (निर्दलीय)

34,तियारा,सुनीता देवी,भाजपा

35,मंझग्रां,मीना कुमारी,कांग्रेस

36,अधवानी,सीमा देवी,आजाद (निर्दलीय)

37,कोपड़ा,नीलम कुमारी,भाजपा

38,हरिपुर,सुषमा कुमारी,भाजपा

39,बणी,विनोद कुमार,भाजपा

40,प्रागपुर,सुशांत मोदगिल,कांग्रेस

41,बढ़ल,अंकुश शेरिया,आजाद (निर्दलीय)

42,नंगल चौक,नीलम कुमारी,कांग्रेस

43,बरंडा,काहन सिंह,आजाद (निर्दलीय)

44,जरोट,विजय पंकू,कांग्रेस

45,फारियां,जोगिंद्र सिंह,आजाद (निर्दलीय)

46,घाटी,शुभम कुमार,भाजपा

47,मनोह सिहाल,वंदना कालिया,भाजपा

48,गुरियाल,विवेक कोशल,कांग्रेस

49,भरमाड़ मैरा,शशि बाला,आजाद (निर्दलीय)

50,रैहन-2,रघुबीर सिंह पठानिया,कांग्रेस

51,गंगथ,दीक्षा परमार,भाजपा

52,रियाली,साक्षी,आजाद (निर्दलीय)

53,शेखूपुर,अभिमन्यु कंवर,भाजपा

54,इंदौरा,कालीदास,भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed