फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shiva temples decorated for Saavan Ashtami, chants of Bholenath will reverberate throughout the day

Kangra News: सावन अष्टमी के लिए सजे शिवालय, दिनभर गूंजेगा भोलेनाथ के जयकारे

Sun, 20 Jul 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shiva temples decorated for Saavan Ashtami, chants of Bholenath will reverberate throughout the day
शिव मंदिर बैजनाथ में रविवार को दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। -संवाद
ज्वालामुखी/डमटाल/कांगड़ा/चामुंडा। सावन अष्टमी के पहले सोमवार को शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। सावन अष्टमी के लिए शिवालय पूरी तरह से सज कर तैयार हो गए हैं। प्रमुख शिव मंदिरों के कपाट तड़के खुल जाएंगे। बैजनाथ शिव मंदिर और काठगढ़ शिव मंदिर में सुबह 4ः00 बजे तथा चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सुबह 5ः00 बजे से श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं, ताकि भक्त निर्बाध रूप से दर्शन कर सकें। उधर, सोमवार सुबह 11:30 बजे डमटाल क्षेत्र में स्थित काठगढ़ शिव मंदिर में विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। 23 से 29 जुलाई तक यहां महंत महेश दास ठाकुरद्वारा गद्दी ब्रह्मपुर की ओर से सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

वहीं, ज्वालामुखी के लाल शिवालय, शिव शक्ति मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई से प्रारंभ होने वाले नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रबंधन ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाणगंगा में स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध
चामुंडा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बाणगंगा में स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, श्रद्धालु तालाब के किनारे आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और समय-समय पर लाउडस्पीकर से भक्तों को निर्देश दिए जा रहे हैं। श्रवण अष्टमी नवरात्रों की तैयारियां भी जोरों पर हैं।


शक्तिपीठों में 10,000 ने किए दर्शन
सावन अष्टमी से पहले रविवार को कांगड़ा जिले के तीन शक्तिपीठों में लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में 1,000, ज्वालामुखी मंदिर में 7,000 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 3,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिरों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed