फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sheepkeeper injured by bear attack in Multhan

मुल्थान में भालु ने हमला कर घायल किया भेड़पालक

Fri, 19 Nov 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sheepkeeper injured by bear attack in Multhan
मुल्थान। बरोट से 10 किलोमीटर दूर अंद्रली मलाह गांव में भालू ने हमला कर एक भेड़पालक को बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल भेड़पालक को पहले स्वास्थ्य केंद्र बरोट पहुंचाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टीएमसी रैफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जिले में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों पर लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अंद्रली मलाह निवासी दविंद्र सिंह (44) पुत्र रसाल सिंह पर वीरवार रात 12 बजे एक भालू ने हमला कर दिया। इसके चलते भेड़पालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। भालू के हमले से दविंद्र के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बरोट निवासी छंगा राम, खांपू राम, जोगिंद्र सिंह और भगत ने बताया कि देवेंद्र सिंह शाम को गांव से तीन किलोमीटर दूर काव कूट स्थान पर अपने ससुर की भेड़-बकरियों को चराने गया था। वहीं, रात को भालू ने देवेंद्र पर हमला कर उन्हें बुुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल देवेंद्र को सुबह गांव लाया गया। जहां से एंबुलेंस में उन्हें बरोट सामुदायिक केंद्र भेजा गया। वहीं, केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अंकुश ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दविंद्र को टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मुल्थान पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed