{"_id":"695ffb243f5eb129970672c4","slug":"sheep-herder-duped-of-rs-4-lakh-by-giving-him-fake-gold-kangra-news-c-95-1-ssml1021-214999-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नकली सोना देकर भेड़पालक से ठगे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नकली सोना देकर भेड़पालक से ठगे चार लाख
Fri, 09 Jan 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत एक भेड़ पालक से शातिरों ने नकली सोना थमाकर चार लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस थाना में विदर राम निवासी लहरून पठानकोट ने इस बारे शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने उनसे घी खरीदा था। इसके बाद से आरोपी की ओर से उनसे फोन पर संपर्क किया गया कि उनको खोदाई में एक सोने से भरा लौटा मिला है। इसकी जांच के तौर पर शातिर ने पहले कुछ सोना दिया, जिसकी चंबा में जांच करवाने पर सुनार ने असली बताया। इसके बाद उन्होंने चार लाख रुपये ससुराल और अपने परिवार के सदस्यों से लेकर शातिरों को दिए। इस दौरान शातिरों ने उन्हें सोना दिया, जिसकी सुनार से जांच करवाने पर नकली बताया गया। इस पर उन्होंने पुलिस थाना नूरपुर में एक महिला और 2 प्रवासी पुरुषों के खिलाफ शिकायत सौंपी है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन