फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shaktipeeth resounded with chants of Mother, more than 30 devotees visited it.

Kangra News: मां के जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ, 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 27 Apr 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Apr 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Shaktipeeth resounded with chants of Mother, more than 30 devotees visited it.
ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। -संवाद
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। जिला में लगातार बढ़ रही गर्मी के बावजूद शक्तिपीठों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को जिला के प्रमुख शक्तिपीठों में कुल 30,700 श्रद्धालु नतमस्तक हुए। दिनभर शक्तिपीठ मां के जयकारों से गूंजते रहे। ज्वालामुखी मंदिर में लगभग 25 हजार भक्तों ने मां की पावन ज्योतियों के दर्शन किए। वहीं, नंदीकेश्वर धाम चामुंडा में 4 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 1700 श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने स्वयं गर्भ गृह में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए गए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था।
विज्ञापन

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में बाहरी राज्यों से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के बावजूद श्रद्धालु मां और भगवान शिव के दर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही दुर्गम आदि हिमानी चामुंडा मंदिर की यात्रा भी शुरू हो गई है, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक श्रद्धालु पैदल चढ़ाई कर मां के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा में रविवार की छुट्टी के बावजूद भक्तों की चहल-पहल सामान्य रही। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि लगभग 1700 भक्तों ने माता की दहलीज पर माथा टेका। मंदिर प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed