{"_id":"689456833809f70514098846","slug":"shahpur-s-youth-missing-for-a-week-complaint-lodged-with-police-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: शाहपुर का युवक एक हफ्ते से लापता, परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: शाहपुर का युवक एक हफ्ते से लापता, परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत
Thu, 07 Aug 2025 01:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:02 PM IST
सार
परिजनों को इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। अब लापता युवक के पिता ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
युवक लापता(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांगड़ा जिले के शाहपुर का एक युवक पिछले एक हफ्ते से लापता है। परिजनों को इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। अब लापता युवक के पिता ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार तहसील शाहपुर की ग्राम पंचायत हरनेरा के जैसी राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा (34) रमन कुमार पिछले हफ्ते से घर से गायब हैं। वह कभी कभी शाहपुर में दुकानदारों के पास काम करने के लिए जाता रहता था।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते भी घर से शाहपुर गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो आसपास भी पता किया, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चला है। वह मानसिक रूप से भी विकलांग है। इसे लेकर शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि रमन कुमार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर आसपास के सभी पुलिस थाना और चौकी को भी सूचित कर दिया है। पुलिस लापता युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन