फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shahpur Range Office building will be ready in six months: Pathania

छह माह में तैयार होगा शाहपुर रेंज ऑफिस कार्यालय भवन : पठानिया

Sat, 05 Apr 2025 07:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Shahpur Range Office building will be ready in six months: Pathania
कहा, राजीव गांधी वन संवर्धन योजना एक सार्थक पहल
विज्ञापन

सरकारी कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित करें अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला वन मंडल के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज, करेरी एवं लपियाणा में वन विभाग के तत्वावधान में विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन पर लगभग 45 लाख रुपये व्यय होंगे। शाहपुर का वन रेंज ऑफिस कार्यालय भवन अगले छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शनिवार को शाहपुर में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेंज ऑफिस कार्यालय के भवन के शिलान्यास के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वन प्रबंधन तथा वन क्षेत्र विस्तार में जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 100 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। पठानिया ने कहा कि इस योजना से आने वाले समय में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों को न केवल स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे अपितु इससे प्रदेश में जल, वन और जमीन के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयावधि में विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए ताकि पात्र लोगों को उनका लाभ मिला सके। डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने बताया कि धर्मशाला वन मंडल कार्यालय के तहत पिछले 2 वर्षों के दौरान एफआरए के तहत 46 केसों को अनुमति प्रदान की गई। पठानिया ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न बनाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed