फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shahpur hospital will get operation theater facility

Kangra News: शाहपुर अस्पताल को मिलेगी ऑपरेशन थियेटर की सुविधा

Sat, 11 Jan 2025 08:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jan 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Shahpur hospital will get operation theater facility
शाहपुर अस्तपाल
शाहपुर (कांगड़ा)। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को विधानसभा शाहपुर के सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर और डायलिसिस सेंटर की सुविधा मिल सकती है। लोगों को सुविधा देने के लिए शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हाल ही में नए भवन और केंद्र का निरीक्षण किया है और मकर संक्रांति तक लोगों को सुविधा देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


शाहपुर के सिविल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए विभिन्न उपकरण और मशीनरी भी आ गई है। कुछ दिन पहले विधायक ने इसको लेकर शाहपुर अस्पताल में पहुंचकर तमाम तैयारियों का निरीक्षण किया है। इस सौगात से शाहपुर के साथ भटियात और जवाली विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले शाहपुर में यह सुविधा न होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऑपरेशन थियेटर की सुविधा न होने के चलते मरीजों को टांडा अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ता था, अब यहां के लोगों को टांडा जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने अस्पताल के नए निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सीएमओ धर्मशाला और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को ऑपरेशन थियेटर से संबंधित जरूरी निर्देश दिए हैं, जिससे समय पर लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द होगा स्थापित : पठानिया
उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे मरीजों को टांडा या अन्य जगह रेफर न करना पड़े। लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट को भी जल्द ही स्थापित किया जाएगा। इस भवन का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल में डाॅक्टरों के कुछ पद भरे हैं और तीन पदों को भी जल्द भर लिया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed