{"_id":"6b0c89c5f1066085dd0f5f09","slug":"seva-setu-sanstha-celebrated-its-foundation-day-kangra-news-c-95-1-kng1057-267896-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सेवा सेतु संस्था ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सेवा सेतु संस्था ने मनाया स्थापना दिवस
Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सेवा सेतु संस्था के पहले स्थापना दिवस पर उपस्थित सदस्य।संवाद
जालग (कांगड़ा)। सेवा सेतु सामाजिक संस्था ने रविवार को अपर लंबागांव स्थित माता आशापुरी मंदिर परिसर में पहला स्थापना दिवस मनाया।
संस्था का पंजीकरण 19 नवंबर 2025 को हुआ था लेकिन सर्वसम्मति से प्रतिवर्ष नवंबर के अंतिम रविवार को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। वित्त सचिव विनोद भारती ने वार्षिक गतिविधियों और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि संस्था ने किडनी रोग से पीड़ित मरीज और लंबागांव के तलवाड़ में छत से गिरकर जान गंवाने वाले राजमिस्त्री के परिवार को आर्थिक सहायता दी है।
महासचिव मिलाप चंद चौधरी ने समाजसेवा के इच्छुक युवाओं से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया, जबकि प्रधान देशराज प्रभाकर ने जरूरतमंदों की सहायता को संस्था का मुख्य उद्देश्य बताया। संवाद