फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sesame seeds and jaggery added sweetness to every house, in some places drums were played and in some places people danced around the fire.

Kangra News: तिल, गुड़ ने घर-घर घोली मिठास, कहीं बजे ढोल तो कहीं आग के चारों ओर झूमे लोग

Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sesame seeds and jaggery added sweetness to every house, in some places drums were played and in some places people danced around the fire.
धर्मशाला के फव्वारा चौक पर व्यापार मंडल की ओर आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में पूजन करते हुए लोग। सं - फोटो : संवाद
धर्मशाला। जिलेभर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। सोमवार को तिल, गुड़ के लिए खास इस त्योहार ने घर-घर मिठास घोल दी। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं अग्नि के चारों ओर घूमकर लोगों ने नाचकर धमाल मचाया। जिले में हर जगह ऐसा ही माहौल रहा। इस दौरान जिले के विभिन्न बाजारों में खरीदारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, घरों और दुकानों में सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन बेचारा...गीत की खूब गूंज रही।
विज्ञापन


इस दौरान धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नगरोटा बगवां और अन्य बाजारों में व्यापारियों ने एक साथ मिलकर अलाव जलाकर हवन किया। वहीं ,युवाओं और बच्चों ने ढोल की थाप पर घर-घर और बाजारों में घूमकर लोहड़ी मांगी। लोहड़ी पर्व कई क्षेत्राें में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


फव्वारा चौक धर्मशाला में कार्यक्रम, दो घंटे बंद रहा मार्ग
जिला मुख्यालय धर्मशाला में लोहड़ी पर्व पर फव्वारा चौक पर कारोबारियों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल ने फव्वारा चौक से गुजरने वाले वाहनों के लिए दो घंटे पांच से सात बजे तक के लिए सड़क मार्ग को बंद रखा गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन कांगड़ा उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया, जिसके बाद सात बजे तक डीजे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ कार्याें के आयोजन शुरू



14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। दोनों दिन महाकुंभ में शाही स्नान का योग भी है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी धार्मिक आयोजन ज्यादा हो रहे हैं। साथ ही मकर संक्रांति से शुभ कार्य के आयोजन भी शुरू हो गए हैं।

आज बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा और शिव मंदिर बैजनाथ में घृत मंडल पर्व

कांगड़ा/बैजनाथ। मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा और शिव मंदिर बैजनाथ में घृत मंडल पर्व मनाया जाएगा। वहीं, चामुंडा मंदिर में बाण गंगा में श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे। इस दौरान घरों में खिचड़ी भी परोसी जाएगी। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में मंगलवार को शुरू होने जा रहे घृत मंडल पर्व को लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी की पिंडी का 21 किलो मक्खन से शृंगार किया जाएगा। माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया मंगलवार शाम सात बजे शुरू होगी। यह प्रक्रिया बुधवार सुबह तक जारी रहेगी। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। 15 जनवरी को पुजारी वर्ग की अगवाई में मुख्य बाजार में शोभा यात्रा और झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा में माता की पवित्र ज्योति को नप मैदान में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान नप मैदान में भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान 15 जनवरी को मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी मां भगवती की भेंटों से पंडाल में भक्तों को निहाल करेंगे। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने घृत मंडल की तैयारियां संपन्न कर ली हैं।




विधायक काजल ने दुकानदारों संग मनाई लोहड़ी
कांगड़ा सदर के विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन काजल ने सोमवार को लोहड़ी पर्व कांगड़ा शहर के व्यापारियों के साथ नेहरू चौक में मनाया। काजल ने तहसील चौक से मुख्य बाजार तक पैदल भाजपा कार्यकर्ताओं साथ चलकर शहर के हर दुकानदार के पास जाकर लोहडी पर्व की बधाई दी। काजल ने कहा कांगड़ा की बज्रेश्वरी मंदिर के घृत मंडल पर्व को जिला स्तरीय दर्जा मिला है। इस मौके पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रमेश महेशी, सचिव शंकर, रवि शंकर, गोपी चंद अग्रवाल, कालू, मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक, रंजीत सहित व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed