फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Selfless devotion to God is the solution to all the sufferings of man: Atul Krishna

प्रभु की निष्काम भक्ति मनुष्य के संपूर्ण दुखों का समाधान : अतुल कृष्ण

Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Selfless devotion to God is the solution to all the sufferings of man: Atul Krishna
नाग मंदिर, रक्कड़ में चल रही ​शिव महापुराण कथा का आनंद लेते हुए संगत। स्रोत: आयोजक
रक्कड़ (कांगड़ा)। मनुष्य के संपूर्ण दुखों का समाधान प्रभु की निष्काम भक्ति है। जो आत्मज्ञान से संपन्न है, उसे कर्म बंधन में नहीं फंसना होता, जिसका चित्त परमात्मा में लगा हुआ है उसके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। यह प्रवचन शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर अतुल कृष्ण महाराज ने नाग मंदिर रक्कड़ में दिए। उन्होंने ईश्वरीय कृपा से असंभव भी संभव में बदल जाता है। बार-बार कथा सुनने से हम व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। हमें अपनी दृष्टि प्रभु की ओर करनी है संसार अपने आप हमारे अनुकूल हो जाएगा। राम के बिना कोई ठांव नहीं। सुख की कामना ही हमें भटकाती है। आत्मज्ञान ही परम सत्य तक पहुंचने का श्रेष्ठ मार्ग है। उन्होंने कहा कि अविभक्त एवं सर्वत्र है इस महा ईश्वरवाक्य की सिद्धि ही साधना का अमर फल है। जीवन में साधना की गहराई लानी होगी। जरा सी बात पर खिन्न हो जाना हमारी क्षुद्रता को ही स्पष्ट करता है। साधक जब तक विशाल हृदय वाला नहीं बनेगा, तब तक विराट परमात्मा को कैसे समेट पाएगा। ज्ञान या भक्तिपूर्वक अपने अस्तित्व को मिटा देने से भक्त और भगवान की दूरी समाप्त हो जाती है। सोने और उसके आभूषण में द्वैत दिखता है पर है नहीं। इसी प्रकार हम प्रभु से न तो दूर हैं और न ही भिन्न। इस तत्व को जान लेने से दुखों का स्वत ही शमन हो जाता है। रविवार को कथा में अश्वत्थामा, अत्रीश्वर, ऋशिकेश्वर, यतिनाथ और भिक्षुवर्य अवतार का प्रसंग सहित अनेक भक्तों पर भगवान की कृपा एवं शिव भक्तों के लक्षण सभी श्रोताओं ने बड़ी तन्मयता से सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed