{"_id":"6acaa315afb884ecfc0d2164","slug":"selection-of-14-players-each-for-the-state-level-competition-kangra-news-c-95-1-kng1037-260719-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 14-14 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 14-14 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
सोलन में 21 से 23 अक्तूबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा कबड्डी संघ की ओर से ढुगियारी स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन करवाया गया। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन और मुख्यातिथि नवनीत शर्मा की देखरेख में जूनियर वर्ग के पुरुष और महिलाओं की जिला टीमों का चयन हुआ। ये टीमें सोलन में 21 से 23 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस चयन ट्रायल में जिलेभर 110 से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में 70 और महिला वर्ग में 40 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों ही वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14-14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए हुआ।
खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी अनुभवी चयन समिति ने निभाई, जिसमें कबड्डी कोच सुरेश खैरा, एकेएफआई रेफरी सुशील कुमार, अरविंद और रमेश चंद मौजूद रहे। ट्रायल के सफल समापन पर जिला कांगड़ा कबड्डी संघ के अध्यक्ष ने संघ के सभी पदाधिकारियों, कबड्डी प्रशिक्षकों और रेफरी दल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और उन्हें सोलन में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।