फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Security workers strike in Tanda

टांडा में सुरक्षा कर्मियों ने की हड़ताल, तबादला रद्द होने पर काम पर लौटे

Fri, 28 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Security workers strike in Tanda
टांडा कालेज के गेट के बाहर रोष जताते सुरक्षा कर्मी - फोटो : Kangra
कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) के नेतृत्व में प्रधान और उपप्रधान के टांडा से किए गए तबादले के विरोध में ड्यूटी का बहिष्कार कर कॉलेज के प्रवेशद्वार पर धरना और रोष प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

हड़ताल करने वाले सुरक्षा कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन के प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि कार्पोरेशन श्रम कानूनों का उल्लघंन कर रही है। जब सुरक्षा कर्मियों ने संगठन बनाकर अपनी समस्याओं को उठाना चाहा तो एकतरफा तरीके से यूनियन के प्रधान विवेक राणा और उपप्रधान का तबादला कर दिया। इसके विरोध मे कर्मियों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य, कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक के साथ-साथ श्रम विभाग को पत्र लिखकर तबादला रद्द करने की मांग उठाई थी। ऐसा न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को सीटू के जिला वित्त सचिव अशोक कटोच, जिला अध्यक्ष केवल कुमार, सुरक्षा कर्मियों की यूनियन के अध्यक्ष विवेक राणा और सचिव सुनील ने कहा कि हड़ताल के चलते टांडा अस्पताल का जो काम बाधित हुआ है। उसके लिए एक्स सर्विस मैन कार्पोरेशन का अड़ियल रवैया जिम्मेदार है। हड़ताल शुरू होते ही कार्पोरेशन प्रबंधन ने बिना शर्त यूनियन के प्रधान और उपप्रधान का टांडा से बद्दी और बिलासपुर में किए तबादला आदेशों को रद्द कर दिया। इस मांग को मान लेने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली और दोबारा काम पर लौटने की घोषणा कर दी है। यूनियन के अध्यक्ष विवेक राणा ने कहा कि सभी कर्मियों को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र देने, वेतन विसंगतियों को दूर करने , कार्य स्थल पर सर्दी में हीटर सुविधा, टायलेट सुविधा, विश्राम कक्ष, कपडे़ बदलने के लिए कमरे की व्यवस्था सहित अन्य मांगों का मांग पत्र शीघ्र ही प्रबंधन को दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed