फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Security wall of Paprola school damaged, science block also in danger

Kangra News: पपरोला स्कूल की सुरक्षा दीवारी क्षतिग्रस्त, साइंस ब्लाॅक को भी खतरा

Wed, 21 Aug 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Security wall of Paprola school damaged, science block also in danger
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिक्षा खंड बैजनाथ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पपरोला की सुरक्षा दीवार बरसाती नाले में उफान से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, अब साइंस ब्लॉक के भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। इस नाले के पास प्रदेश विद्युत विभाग का सब-स्टेशन बना हुआ है। सब-स्टेशन के निर्माण के समय नाले के बीचोंबीच एक डंगे का निर्माण कर दिया गया है। जिस वजह से पानी का रुख अब स्कूल की तरफ हो चुका है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य मूलराज शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को बरसाती नाले ने अपना रुख बदला है और इस वजह से स्कूल की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गिर गया है। सुरक्षा दीवार के साथ साइंस ब्लॉक का भवन बना हुआ है। लिहाजा अब भवन को भी खतरा पैदा हो चुका है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की है कि नाले के बीचोंबीच बनाए गए डंगे को तोड़ा जाए अन्यथा स्कूल का भवन कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed