फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Security arrangements are tight for the elections in Nurpur, 800 personnel will be in charge.

Kangra News: नूरपुर में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 800 कर्मी संभालेंगे कमान

Sun, 24 May 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements are tight for the elections in Nurpur, 800 personnel will be in charge.
राजा का तालाब/नूरपुर/इंदौरा/डमटाल(कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस ने जिला के अंतर्गत आने वाले चार विकास खंडों इंदौरा, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां और नूरपुर में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत अति-संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। चुनावी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जिले में लगभग 800 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें करीब 500 पुलिस कर्मी और 300 होमगार्ड जवान शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीमों (क्यूआरटी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

चारों विकास खंडों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सहित तीन उप-मंडल पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस जिला नूरपुर के इन चार विकास खंडों में कुल 219 पंचायतें हैं, जिनमें 585 पोलिंग स्टेशन और 1,369 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इनमें से 183 बूथों को अति-संवेदनशील और 287 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना या शिकायत दर्ज करवाने के लिए जिला पुलिस नूरपुर ने मुख्य नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का नंबर 93177-50026 भी जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed