फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Section office of Jal Shakti Department to be built in Tappa: Parmar

तप्पा में स्थापित होगा जल शक्ति विभाग का सेक्शन कार्यालय: परमार

Sun, 26 Jun 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Section office of Jal Shakti Department to be built in Tappa: Parmar
पंचायत तप्पा में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का स्वागत करते लोग। -संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुलह विस के तप्पा में जल शक्ति विभाग का सेक्शन कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे पानी से संबंधित लोगों की समस्याओं का जल्द हल होगा।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने शनिवार को पंचायत तप्पा में 91 लाख की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने पंचायत तप्पा में 35 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक भवन केंद्र के कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि तप्पा, भौरा, ठंडोल और मलाहू में पेयजल के सुधार के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना में 621 नए नल लगाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि तप्पा में भी पेयजल सुधार के लिए लगभग 50 लाख से 50 हजार लीटर क्षमता ओवरहेड टैंक, नई पाइप लाइन और ट्यूबवेल स्थापित कर पेयजल की कमी को दूर किया गया है। उन्होंने ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए जगत राम की ओर से दी गई जमीन देने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने चार महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाने तथा पंचायत बाकी सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, तप्पा के प्रधान मेहर चंद, टी बोर्ड की सदस्य बीना श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा देवी, बलवंत सिंह, एमसी कटोच, उत्तम धीमान समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed