{"_id":"6792a307d5398dd90e0fe0fc","slug":"scuffle-with-police-chitta-smuggling-accused-ran-away-after-breaking-the-block-kangra-news-c-95-1-kng1004-162988-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलिस से हाथापाई, नाका तोड़ भागे थे चिट्टा तस्करी के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलिस से हाथापाई, नाका तोड़ भागे थे चिट्टा तस्करी के आरोपी
Fri, 24 Jan 2025 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती अपर सकोह में कुनाल पत्थरी सड़क मार्ग से निकलते रोड़ीकुट रोड पर चिट्टा तस्करों के मामले में अहम खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने पुलिस का लगाया नाका तोड़ा और पुलिस कर्मियों से हाथापाई की थी। इसमें एक पुलिस कर्मी को चोटें आईं हैं। यह घटना बुधवार की है। इस दौरान इन तस्करों से पुलिस ने 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वहीं, वीरवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को धर्मशाला पुलिस ने अपर सकोह में कुनाल पत्थरी मंदिर सड़क पर रोड़ीकुट रोड पर गाड़ी में सवार शंशाक विष्ट निवासी देहरादून, आयुष सोनी निवासी खजांची मोहल्ला और शवेतांग शाही उर्फ शीनू निवासी चीलगाड़ी, धर्मशाला को 30 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। संवाद