फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scooty rider dies after being hit by an unknown vehicle

Kangra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Tue, 16 Sep 2025 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by an unknown vehicle
कांगड़ा। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत बाईपास बाणगंगा फ्लाइओवर पर रविवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीन कुमार (26), पुत्र भोटो राम, निवासी सकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार रेलवे स्टेशन कांगड़ा मंदिर के समीप चाय और फ्राई चिकन की दुकान चलाता था, जिसमें उसका छोटा भाई भी साथ होता था। रविवार रात को दुकान बंद करने के बाद वह घर लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच तो पाया कि प्रवीन सड़क पर बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रवीन कुमार अविवाहित था और अपने छोटे भाई के साथ दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed