फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Schools will open from Monday at 7.45 am, leave at 1 pm

सोमवार से सुबह 7.45 बजे खुलेंगे जिले के सरकारी-निजी स्कूल

Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from Monday at 7.45 am, leave at 1 pm
धर्मशाला। बढ़ती गर्मी के चलते अब जिले के सरकारी और निजी स्कूल 23 मई से सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे रहेगा। इस संदर्भ में उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों का समय बदलने का यह फैसला बच्चों में गर्मी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह आदेश 23 मई से लागू होंगे तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। जानकारी के अनुसार जिले में इस बार अप्रैल माह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी होने के कारण बच्चों में गर्मी संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय यदि स्कूल खुले रहते हैं तो आगामी दिनों में अधिक संख्या में स्कूली बच्चे बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्थिति और न बिगड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में कुछ बदलाव किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के संबंध में उपनिदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा सहित समस्त एसडीएम को सूचित कर दिया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी आदेश में बाधा बनता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके चलते स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में कुछ बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed