फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Schools made micro plans, students called at different times

ब्वायज स्कूल ने बांटे कैंपस, दाड़ी स्कूल ने बदली टाइमिंग

Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Schools made micro plans, students called at different times
स्कूल खोलने की तैयारी.... दो अगस्त से प्रदेश में दसवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के खुलने खुल जाए - फोटो : Kangra
धर्मशाला। नए सत्र में पहली बार स्कूल आने वाले 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोविड-19 को देखते हुए स्कूलों में छात्रों की भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने पूरे प्रबंध किए हुए हैं। सोमवार से कई स्कूलों ने जहां छात्रों को अलग-अलग समय पर स्कूल बुलाया है, वहीं कई स्कूलों ने भोजनावकाश के समय में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (ब्वॉयज) के प्रिंसिपल अनीश बनियाल ने बताया कि दो अगस्त से लगने वाली 10वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। स्कूल प्रबंधन ने कोविड-19 की एसओपी की पालना करवाने के लिए माइक्रो प्लान बनाया है, जिसके तहत हर विषय की कक्षा को छात्रों की संख्या को देखते हुए कमरों का प्लान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस विषय की कक्षा में छात्रों की संख्या अधिक होगी, उसके लिए बड़े हाल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्रों को सोशल डिस्टेसिंग के तहत बिठाया जा सके। इसके अलावा छात्रों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ उनके हाथों को सैनिटाइज करवाने के बाद गेट के अंदर आने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए कैंपस तय कर दिए हैं। छात्र अपने कैंपस से बाहर नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन

वहीं गर्ल्स स्कूल धर्मशाला के प्रिंसिपल राम सिंह ने बताया कि रविवार को भी स्कूल कैंपस में सैनिटाइज का छिड़काव किया गया है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी की प्रिंसिपल अमिता सूद ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने माइक्रो प्लान बनाया हुआ है। छात्रों के स्कूल आने के समय से लेकर लंच टाइम में भी 10 से से 15 मिनट का गैप रखा गया है, ताकि स्कूल कैंपस में छात्रों की भीड़ इकट्ठा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed