फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SC-ST Vikas Parishad discussed the strengthening of the organization.

Kangra News: एससी-एसटी विकास परिषद ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

Sun, 19 Apr 2026 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Vikas Parishad discussed the strengthening of the organization.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास परिषद की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को धर्मशाला में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक प्रवीण मांगरिया और प्रदेश प्रभारी तरमोलिया मुख्यातिथि रहे। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संगठन का विस्तार और भविष्य की रणनीतियां रहीं।
विज्ञापन

बैठक में परिषद ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस साल को कार्यकर्ता निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रशिक्षित करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रखंड स्तर तक विस्तार करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष नागला, प्रदेश उपाध्यक्ष गोकुल सिंह, जगदीश वर्धन, तकदीर सिंह, खुशीराम त्यागी, सुरेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार समेत परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed