{"_id":"682c8b1e02afe993dd0566dc","slug":"sc-commission-member-digvijay-malhotra-reached-yol-after-complaints-kangra-news-c-95-1-ssml1008-177816-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिकायतों के बाद योल पहुंचे एससी आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिकायतों के बाद योल पहुंचे एससी आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने महर्षि वाल्मीकि सभा की शिकायत के आधार पर धर्मशाला छावनी टीहरा लाइन और योल छावनी का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि सभा कांगड़ा के प्रधान मोहिंद्र पाल ने शिकायत में योल छावनी में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर को पूरे वर्ष खुला रखने और समाज के लोगों के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की मांग की थी। इसके अलावा टीहरा लाइन में दलित बस्तियों के लिए आपातकालीन एंबुलेंस रोड की आवश्यकता जताई गई थी।
दिग्विजय मल्होत्रा ने दोनों स्थलों पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और सैन्य अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाणा से शिष्टाचार भेंट की थी, जिसमें हिमाचल के छावनी क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं उठाई गई थीं। राष्ट्रीय आयोग अध्यक्ष किशोर मकवाणा ने इन मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।