फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Santoshgarh was the winner in Kabaddi, Noorpur was the winner in Volleyball

Kangra News: कबड्डी में संताेषगढ़, वाॅलीबाल में नूरपुर रहा विजेता

Mon, 21 Jul 2025 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Santoshgarh was the winner in Kabaddi, Noorpur was the winner in Volleyball
भडियाड़ा में खेल मेले के दाैरान खिलाड़ियाें के साथ सामूहिक चित्र में विधायक पवन काजल व अन्य। स् - फोटो : mathura
भड़ियाड़ा पंचायत खेल मेले में बैडमिंटन के एकल वर्ग में सुजल, युगल में माेहित-प्रतीक की जाेड़ी बनी विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगड़ा। विकास खंड के भड़ियाड़ा पंचायत में तीन दिवसीय खेल मेले का रविवार को समापन हुआ। इसमें कांगड़ा और आसपास के खिलाड़ियाें ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियाेगिता का फाइनल मुकाबला संताेषगढ़ और पालमपुर के बीच खेला गया। इसमें संताेषगढ़ ने पालमपुर काे एक प्वाइंट से हराकर जीत हासिल की। इसके साथ ही वॉलीबाल प्रतियाेगिता का फाइनल मैच नूरपुर और यंग्स क्लब ऊना के बीच खेला गया। इसमें नूरपुर की टीम विजेता रही।

इसके साथ बैडमिंटन प्रतियाेगिता में एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला सुजल और प्रतीक के बीच खेला गया। इसमें सुजल विजेता रहा। युगल वर्ग का फाइनल माेहित-प्रतीक और अभिषेक-प्रिंस के बीच खेला गया। इसमें माेहित-प्रतीक की जाेड़ी विजेता रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 48 टीमों ने भाग लिया। तीन दिवसीय खेल मेला के समापन अवसर पर विधायक पवन काजल बताैर मुख्यातिथि रहे। काजल ने इस दाैरान युवाओं से नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में भविष्य संवारने की अपील की। उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 21 हजार रुपये और एक कबड्डी मैट देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मनोहर उपप्रधान, कैप्टन प्यार सिंह राणा, राजिंदर पटियाल, अशोक, विजय ठाकुर और जोगिंदर सिंह आदिमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed