{"_id":"68fcbd6d4a677b1d080cf807","slug":"sanjay-chauhan-listened-to-public-problems-in-bichwai-kangra-news-c-95-1-ssml1019-202512-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिछवाई में संजय चौहान ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिछवाई में संजय चौहान ने सुनीं जनसमस्याएं
Sun, 26 Oct 2025 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
बिछवाई में आपदा प्रभावित इलाके का दौरा करते संजय चौहान। -स्रोत : जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने सरकार आपके घर द्वार कार्यक्रम के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्र बिछवाई, राखा बस्ती और आसपास की पंचायतों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने संजय सिंह चौहान के समक्ष कई मांगें रखीं।
लोगों ने बताया कि राखा बस्ती को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला कोई उचित यातायात सड़क मार्ग नहीं है। इससे लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इसके अलावा क्षेत्र में पीने और सिंचाई के लिए कोई विशेष जल परियोजना मौजूद नहीं है।
इस दौरान चौहान ने कहा कि आुपदा प्रभावित क्षेत्र मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की जाएगी। क्षेत्र की जल परियोजना का जीर्णोद्धार करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता को जल्द ही पैकेज का प्रावधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिशासी और सहायक अभियंता को बिछवाई, राखा बस्ती में सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पानी की किल्लत न हो।