{"_id":"69de9bb27f16c5bbfd0e86ec","slug":"sanitation-system-collapses-in-barsar-kangra-news-c-94-1-hmp1026-190212-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बड़सर में सफाई व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बड़सर में सफाई व्यवस्था चरमराई
Wed, 15 Apr 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सतीश राठौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहरे/बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आने लगी है।
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान शुरू नहीं हो पाया है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
शहर के कई हिस्सों में लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मैहरे-धनेटा सड़क पर वन विभाग की खाली भूमि, मैहरे में पेट्रोल पंप के समीप और जल शक्ति विभाग के कार्यालय से लगभग 50 मीटर दूरी पर गारली सड़क किनारे अक्सर कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं।
सफाई व्यवस्था सुचारू न होने के कारण लोग जहां-वहां कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। हालांकि व्यापार मंडल की ओर से कूड़े के निपटान की कुछ व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन यह प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था अब भी चुनौती बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग दो टन सूखा और गीला कचरा निकलता है, लेकिन उसके उचित निपटान की व्यवस्था अभी भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई है।