{"_id":"661ee716472f3d367609da84","slug":"samples-of-ghee-milk-cake-milk-and-cheese-failed-kangra-news-c-95-1-kng1003-131803-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घी, मिल्क केक, दूध और पनीर के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घी, मिल्क केक, दूध और पनीर के सैंपल फेल
Wed, 17 Apr 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। एक ब्रांडेड कंपनी का घी, मिल्क केक, दूध और खुला पनीर इंसान के खाने लायक नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनवरी से मार्च के बीच कांगड़ा जिले में खाद्य वस्तुओं के निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए थे। लैब में जांच के बाद एक ब्रांडेड कंपनी का घी, मिल्क केक, दूध और खुला पनीर का सैंपल फेल पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें स्वास्थ्य के लिए घातक बताया है। इसमें से तीन सैंपल सब स्टैंडर्ड, जो कि आवश्यक मानक से नीचे पाए गए हैं और एक सैंपल मिसब्रांडेड पाया है। आजकल बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पाद मिल रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग ने जनवरी से मार्च के निरीक्षण में चार अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों के सैंपल लिए थे। ताकि मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनियों में डर बना रहे। हालांकि, बीते दिन किए निरीक्षण के दौरान अन्य कोई बड़ी गड़बड़ सामने नहीं आई है। सब सटैंडर्ड और मिसब्रांडेड खाद्य वस्तुओं को बाजार में बेचने से दुकानदारों को जुर्माना हो सकता है परंतु आज भी चंद मुनाफे की खातिर ऐसी खाद्य वस्तुओं को आमतौर पर बेचा जा रहा है। लोगों को बाजार से काेई भी सामान खरीदने से पहले उसके उपर दिए गए निर्देशों की जांच करना आवश्यक है।
खाद्य सुरक्षा विभाग कांगड़ा की सहायक आयुक्त सविता ठाकुर ने बताया कि पिछले तीन माह में चार खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने जिलेभर के लोगों को सलाह दी है कि जब भी बाजार से काेई भी सामान खरीदें तो उसके ऊपर दिए गए निर्देशों की जांच करें।