{"_id":"699075dc09a475e355004b24","slug":"salute-to-the-martyrs-of-pulwama-attack-kangra-news-c-95-1-ssml1021-220652-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलवामा हमले के बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलवामा हमले के बलिदानियों को किया नमन
Sun, 15 Feb 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता।
धर्मशाला/हरिपुर/डमटाल (कांगड़ा)। वर्ष 2019 के पुलवामा हमले में बलिदान हुए वीर जवानों की स्मृति में शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत बलिदानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई।
इसके बाद भारत माता की जय के उद्घोष के साथ युवाओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इकाई सचिव अंशुल शर्मा ने कहा कि पुलवामा हमले की घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हमारे जवानों का त्याग अमूल्य है और युवाओं का कर्तव्य है कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
उधर, हरिपुर के गांव गठुतर में अधिवक्ता शिवेंद्र सैनी की उपस्थिति में ग्रामीणों और युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया। वहीं, डमटाल में समाजसेवी संगठन हिंद सेना ने 14 फरवरी को ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए दीप प्रज्वलित किए। हिंद सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. योध राज रजबाल और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गुमनाम सिंह ने युवाओं से पाश्चात्य संस्कारों और नशे को छोड़कर सेना के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को अपनाने का आह्वान किया। इन आयोजनों के माध्यम से संदेश दिया गया कि बलिदानियों का त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है।