फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Saliana got the showroom of State Scientific Chhinj Mall

Kangra News: सलियाणा को मिला राज्य स्तरीय छिंज मेले का दर्जा

Sat, 02 Mar 2024 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Saliana got the showroom of State Scientific Chhinj Mall
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जयसिंहपुर विस को मिली सौगात
विज्ञापन

सलियाणा को मिला राज्य स्तरीय छिंज मेले का दर्जा
जयसिंहपुर में अब खुलेगा जलशक्ति विभाग का डिवीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला स्तरीय सलियाणा छिंज मेले को अब राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दे दिया है। इससे अब यहां पर लोग राज्य स्तरीय छिंज मेले का आनंद ले सकेंगे। शनिवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की है। इस मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा भी यादविंद्र गोमा ने दिया था। साथ ही जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में कई सौगात मिली हैंं। इसमें जयसिंहपुर का जलशक्ति विभाग का डिवीजन भी शामिल हो गया है।

बैठक में जयसिंहपुर में जलशक्ति विभाग के डिवीजन खोलने की मंजूरी भी दी गई है। इससे पहले लोगों को इसके लिए थुरल में जाना पड़ता था। साथ ही चंद्रोण स्कूल को भी स्तरोन्नत कर हाई स्कूल कर दिया है, जबकि हलेड़ स्कूल का नाम अब कीर्ति चक्र विजेता अनिल चौहान के नाम होगा। वहीं जयसिंहपुर में होने वाले होली मेले को भी जिला स्तरीय का दर्जा दिया गया है। जयसिंहपुर को शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मिली काफी सौगातों से खुश लोगों ने आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा का आभार जताया है। जयसिंहपुर के प्रधान कृष्ण कांत धीमान, कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डडवाल, अभिषेक सूद, देशराज शर्मा ने यादवेंद्र कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि गोमा जनता से किए हुए वादों को पूरा कर रहे हैं। उधर, मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि उन्होंने लोगों से जो वायदे किए थे, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed