फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sale of firecrackers will be allowed at designated places in Dharamshala on Diwali

Kangra News: दिवाली पर धर्मशाला में चिह्नित स्थानों पर होगी पटाखे की बिक्री

Tue, 14 Oct 2025 09:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:54 AM IST
विज्ञापन
Sale of firecrackers will be allowed at designated places in Dharamshala on Diwali
धर्मशाला। दिवाली पर्व को लेकर धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री केवल चिह्नित स्थानों पर ही होगी। इस संबंध में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, सिविल बाजार और मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मुख्य बाजार कोतवाली, कैंट रोड, ब्रिज लाल रोड, गुरुद्वारा रोड, खनियारा रोड, ओल्ड चड़ी रोड, खड़ा डंडा रोड और आसपास के क्षेत्रों के लिए कोतवाली बाजार के कमेटी हॉल के प्रांगण को पटाखों की बिक्री के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में भागसूनाग रोड की सब्जी मंडी का ओपन प्लेस, जबकि दाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किए गए हैं। उपमंडल धर्मशाला के पंचायत क्षेत्रों में भी केवल खुले क्षेत्रों में ही बिक्री की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री का समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने चेताया कि निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed