{"_id":"67c20d265422f7ba5407dc15","slug":"sahil-nag-and-divya-were-chosen-as-the-best-students-kangra-news-c-95-1-ssml1021-167207-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: साहिल नाग और दिव्या को चुना सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: साहिल नाग और दिव्या को चुना सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। महाराजा संसार चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय थुरल में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान साहिल नाग और दिव्या को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना। आदित्य राणा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक का कार्य धरातल पर है और जल्दी ही तैयार हो जाएगा और विद्यार्थी इसका लाभ उठा पाएंगे।
विद्यार्थियों को अगले सत्र में कुश्ती के गद्दे भी उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नाटी-झमाकड़ा के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य राका शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत कर महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर प्रो. कमल, प्रो. रवि सिंह पालसरा, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. लेखराम, डॉ. विशाल, प्रो. पवन राणा, डॉ. शिशुपाल, डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. नविता और प्रो. राज समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद