फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sachin Sharma Kangra and Krishan Chandel given command of Bilaspur BJP president

Himachal BJP: सचिन शर्मा कांगड़ा, कृष्ण चंदेल को बिलासपुर भाजपा अध्यक्ष की कमान

Mon, 06 Jan 2025 02:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

 चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा  भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष के पद पर सचिन शर्मा के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन
Sachin Sharma Kangra and Krishan Chandel given command of Bilaspur BJP president
सचिन शर्मा कांगड़ा, कृष्ण चंदेल को बिलासपुर भाजपा अध्यक्ष की कमान - फोटो : संवाद

विस्तार

सचिन शर्मा को दूसरी बार कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष की कमान मिली। सोमवार को चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष के पद पर सचिन शर्मा के नाम की घोषणा की। रविवार को धर्मशाला में पार्टी नेताओं ने सर्वसहमति से सचिन का नाम तय किया और उसके बाद सचिन शर्मा ने जिला अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र भरा था। सचिन को दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान मिलने के तीन प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पहला यह कि सचिन शर्मा की जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति जुलाई 2023 में हुई और अभी तक उन्होंने करीब डेढ़ साल का कार्यकाल ही पूरा किया। जबकि पार्टी संविधान के अनुसार तीन साल का कार्यकाल निर्धारित है।

विज्ञापन


दूसरा कारण यह है कि अप्रैल 2024 में धर्मशाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को विजयी दिलाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया के साथ ही जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुधीर शर्मा की चुनाव में जीत की राह पार्टी संगठन की वजह से आसान हुई। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत की वजह से ही धर्मशाला मंडल में डॉ. विशाल नैहरिया को भी गत दिवस मंडल अध्यक्ष की दूसरी बार कमान मिली है। अब सचिन शर्मा को भी दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान मिल गई है। तीसरा कारण यह है कि पालमपुर के जिला अध्यक्ष रहे हरदत्त शर्मा, देहरा के अध्यक्ष रहे संजीव शर्मा और नूरपुर के जिला अध्यक्ष रहे रमेश राणा भाजपा संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष के पदपर दो-दो बार यानि छह-छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस वजह सचिनके नाम पर पार्टी हाईकमान दूसरी बार विचार किया है। 
विज्ञापन


कृष्ण चंदेल बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष
 वहीं भाजपा ने कृष्ण चंदेल को नया बिलासपुर जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा ने जिले में पहली बार अनुसूचित जाति के नेता को अध्यक्ष नियुक्त किया है।  इस वर्ग के नेता को अध्यक्ष बनाकर भाजपा जिले में करीब 20 प्रतिशत एससी मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। श्री नयनादेवी जी विधानसभा से जकातखाना निवासी कृष्ण चंदेल इससे पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। वह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने रविवार को उनसे ही एकमात्र नामांकन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीरपुर निवासी राकेश ठाकुर बने भाजपा के जिला हमीरपुर अध्यक्ष 
हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव जिला मुख्यालय में सोमवार को संपन्न हुए। चुनाव प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर ने चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम निवर्तमान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कार्यकारिणी को भंग किया। कार्यकारिणी भंग होने के बाद चुनाव प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर ने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।  समीरपुर निवासी राकेश ठाकुर को नया अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान मौजूद सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नाम का समर्थन किया।  रविवार को चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी, जिसमें राकेश ठाकुर की तरफ से इकलौता नामांकन दर्ज किया गया था। राकेश ठाकुर ने कहा कि नियुक्ति के लिए वह सिर्फ नेतृत्व के आभारी हैं। हमीरपुर जिले में पार्टी को मजबूती देने के लिए भविष्य में कार्य किया जाएगा। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पांच सीट पर जीत हासिल करे इसके लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बचे हुए मंडलों में अध्यक्षों के चुनाव को भी पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। 

यशवंत सिंह बने भाजपा के किन्नाैर जिला अध्यक्ष, सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट
भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत जिला किन्नौर अध्यक्ष के रूप में यशवंत सिंह का चयन फील्ड हॉल भावानगर में हुआ । इसी के साथ भाजपा के नेता एवं प्रत्याशी सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट चुने गए। यह चुनाव सर्वसहमति से संपन्न हुआ, जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने चुनाव अधिकारी के रूप में की। उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, किन्नौर से प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे।  aकर्ण नंदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत जिला किन्नौर के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए 11051 प्राथमिक सदस्य और 595 सक्रिय सदस्य बनाए। इन उत्तम कार्य के लिए किन्नौर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। आप सभी को यह जान कर हर्ष होगा कि प्रदेश में हमारी पार्टी के 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके है। उन्होंने कहा कि आज से पूर्व किन्नौर में भाजपा के 3 संगठनात्मक मंडल हुआ करते थे और वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है, इससे कार्यकर्ताओं की ताकत 100 गुना बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed