फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   RS Bali on hotel purchase controversy: Deal transparent, allegations baseless

Kangra News: होटल खरीद विवाद पर आरएस बाली बोले, सौदा पारदर्शी, आरोप बेबुनियाद

Tue, 30 Sep 2025 07:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
RS Bali on hotel purchase controversy: Deal transparent, allegations baseless
धर्मशाला में पत्रकारवार्ता करते पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली। -संवाद
धर्मशाला। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने पालमपुर में एक होटल की खरीद को लेकर उठे विवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह सौदा पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से हुआ है। बावजूद इसके कुछ लोग बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाकर न केवल उनकी बल्कि पूरे परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में बाली ने कहा कि वे जानते हैं कि इसके पीछे कौन-कौन से नेता और अधिकारी हैं और उन पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले आरोप लगाने वालों को सार्वजनिक माफी मांगने का समय दिया जाएगा अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

होटल सौदे का पूरा ब्यौरा साझा करते हुए बाली ने कहा कि 6 अगस्त को एक अंग्रेजी अखबार में होटल की बिक्री/जॉइंट वेंचर का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इसके बाद 24 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें से 18 करोड़ रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए लोन द्वारा और 6 करोड़ रुपये उनके निजी खाते से दिए गए। पूरी डील चेक और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होटल मालिकों ने 2013 से 2016 के बीच बैंक से लोन लिया था, जिसकी अदायगी वे नहीं कर पाए। बाद में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम के तहत लोन निपटाया गया। यह योजना किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत 2022 में भाजपा की सरकार के समय 5,461 लोगों के लिए लागू की गई थी। होटल मालिकों ने 16 नवंबर 2022 को 2.20 करोड़ रुपये जमा कराए थे। 2024 में भी यह स्कीम चली, जिसमें 1,800 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed