फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rs 1500 crore relief is a joke: Bhandari

1500 करोड़ रुपये की राहत मजाक : भंडारी

Thu, 11 Sep 2025 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rs 1500 crore relief is a joke: Bhandari
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्य प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि प्रदेश की भयावह प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश को तहस-नहस कर दिया है। घर, सड़कें, पुल, खेती-बागबानी सबको नुकसान पहुंचा है। पर्यटन उद्योग दम तोड़ चुका है। कई माह से हिमाचल केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन जवाब में मिला क्या। महज 1500 करोड़ रुपये की तथाकथित राहत का आश्वासन केंद्र सरकार की ओर से दिया गया। यह राशि हिमाचल के जख्मों पर मरहम नहीं, बल्कि जलता हुआ नमक है। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का यह रवैया बताता है कि हिमाचल का दर्द उनके लिए एक खोखला नारा मात्र है। इतनी तुच्छ राशि देकर केंद्र ने हिमाचल के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed