{"_id":"67fac054d670248542060be2","slug":"rotary-eye-hospital-maranda-is-doing-good-work-dr-grover-kangra-news-c-95-1-ssml1021-173080-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी आई अस्पताल मारंडा कर रहा बेहतर काम : डाॅ. ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी आई अस्पताल मारंडा कर रहा बेहतर काम : डाॅ. ग्रोवर
Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी जिला 3070 के गवर्नर डॉ. पीएस ग्रोवर ने शनिवार को पालमपुर में रोटरी संस्था की ओर से चल रहे विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण किया। इसमें मेला मल सूद रोटरी आई अस्पताल मारंडा, विद्या भूपेंद्र सिंह रोटरी वूमेन एंड चाइल्ड केयर अस्पताल ठाकुरद्वारा तथा रामानंद बाल गोपाल आश्रम सलियाना प्रमुख थे।
रोटरी गवर्नर डॉक्टर पीएस ग्रोवर ने कहा कि रोटरी आई फाउंडेशन पालमपुर की ओर से संचालित रोटरी आई अस्पताल मारंडा पिछले 40 वर्षों से पूरे प्रदेश की सेवा कर रहा है। अस्पताल के निदेशक सुधीर सलोत्रा, मुख्य प्रबंधक राघव शर्मा, बीसी अवस्थी, कपिल सूद तथा अन्य सभी अस्पताल के उच्च अधिकारियों के प्रयासों का उन्होंने समाज सेवा में एक बहुत बड़ा हाथ बताया। रोटरी क्लब पालमपुर के सदस्यों ने रोटरी गवर्नर के साथ एक क्लब असेंबली का भी आयोजन किया।
इसमें रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन और सचिव डॉ. राजेश सूद ने पालमपुर क्लब की सभी गतिविधियों का ब्योरा जिला गवर्नर के समक्ष रखा। इस मौके पर पूर्व जिला गवर्नर सुनील नागपाल, बीसी अवस्थी, कपिल सूद, संजीव बाघला, अजय शर्मा, डॉ. वाईएस धालीवाल, संदीप शर्मा, नवनीत डोगरा, ऋषि संग्राय, डॉ. आदर्श कुमार, राघव शर्मा, अजय सूद समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।