{"_id":"67251fd3f4b7e01fe70541ec","slug":"road-will-be-built-in-buded-with-rs-25-lakh-mp-bhardwaj-kangra-news-c-95-1-ssml1020-152896-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडेड में ढाई लाख रुपये से बनेगा रास्ता : सांसद भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडेड में ढाई लाख रुपये से बनेगा रास्ता : सांसद भारद्वाज
Sat, 02 Nov 2024 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
गांव बडेड में सांसद राजीव भारद्वाज का स्वागत करते हुए लोग
कोटला (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ग्राम पंचायत कोटला के गांव बडेड का दौरा कर चुनाव में किया बाद निभाया। लोकसभा चुनाव में बडेड गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी। इसके बाद सांसद ने उन्हें मनाकर वोट डालने के कहा।
अपने दौरे के साथ डाॅ. राजीव भारद्वाज ने उनकी मांगों को सुनने के बाद उन्हें पूरा करने को आश्वासन दिया। उन्होंने सांसद निधि से ढाई लाख रुपये रास्ते के लिए स्वीकृत करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कोटला, बडेड, जोलना, डैंठा सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में डालकर शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण करवाने और बडेड में किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर लगवाने का लोगों को विश्वास दिलाया।
बडेड गांव के ग्रामीण दर्शन सिंह ने पूर्व प्रधान योगराज की मार्फत सांसद को बडेड में देहर खड्ड पर पुल बनवाने, बडेड, वलाह, बल्ला के लोगों की भूमि को सिंचित करने सिंचाई योजना और बाढ़ नियंत्रण के लिए बडेड में चैक डैम लगवाने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्रामीणों ने डिस्पेंसरी में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया तो सांसद ने इस राज्य सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि पंचायत के पंच से लोकसभा के सांसद तक चुनाव जीतने वाले कोई महाराज नहीं होता जनता के सेवक होते हैं और सेवक का स्थान जनता जनार्दन के चरणों में होता है। मैं आपका सेवक हूं। मेरी ताकत आप हैं।