{"_id":"6a67639e0e483cb8fe0921a7","slug":"risk-of-rising-water-levels-in-pong-dam-fatehpur-administration-on-alert-kangra-news-c-95-1-kng1047-247112-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पौंग बांध में पानी बढ़ने का खतरा, अलर्ट मोड पर फतेहपुर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पौंग बांध में पानी बढ़ने का खतरा, अलर्ट मोड पर फतेहपुर प्रशासन
Tue, 28 Jul 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। बरसात के मौसम में पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने और पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
सोमवार को एसडीएम ने मंड रियाली क्षेत्र का दौरा कर संवेदनशील इलाकों में जमीनी स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पौंग बांध से पानी छोड़े जाने पर फतेहपुर और इंदौरा के मंड क्षेत्रों सहित सीमावर्ती पंजाब के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा बन जाता है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की बाढ़ से प्रभावित पात्र लोगों के लंबित मुआवजे की भी समीक्षा की जा रही है। जिन पात्र परिवारों को अभी तक राहत राशि नहीं मिल पाई है, उन्हें नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।