{"_id":"67d71051cb7c06042b031ddc","slug":"rinku-defeated-anil-in-the-makaroti-chhinj-fair-kangra-news-c-95-1-kng1037-169212-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मकरोटी छिंज मेला में रिंकू ने अनिल को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मकरोटी छिंज मेला में रिंकू ने अनिल को दी पटकनी
Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत मकरोटी छिन्ज मेले में विजेता पहलवान उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानि
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ आरोपी।
शाहपुर (कांगड़ा)। मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं।
यह शब्द उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने रविवार को शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत मकरोटी छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर व्यक्त किए। दंगल की बड़ी माली रजत और रोबिन के बीच हुई, जिसमें मुकाबला बराबरी पर रहा। छोटी माली का मुकाबला रिंकू और अनिल के बीच हुआ, जिसमें रिंकू विजेता रहे। इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने यूथ क्लब भट्टेछ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शिरकत की तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट में 28 टीमों ने भाग लिया। इसमें विजेता रेहलू टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार और उपविजेता भट्टेछ की टीम को रनर ट्रॉफी तथा 10 हजार का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, पंचायत प्रधान कुसुम, उपप्रधान विजय, विनोद, हंसराज, बलवीर, संजय, प्रधान अजय, बबली, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, बलदेव, सचित, सूरज, अक्षित व सौरभ के अलावा अन्य गणमान्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे।