फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ridkamar-Boh road closed, the cowshed demolished due to rain in Ichhi

बारिश के कारण रीड़कमार-बोह सड़क बंद होने से लोग पैदल पहुंचे घर

Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ridkamar-Boh road closed, the cowshed demolished due to rain in Ichhi
इच्छी में बारिश से जमीनदोज हुई गौशाला। - फोटो : Kangra
धर्मशाला/शाहपुर/गगल(कांगड़ा)। जिले में भारी बारिश ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। बारिश के कारण जहां खड्डें और नाले उफान पर रहे। वहीं बारिश का पानी सड़कों से होते हुए दुकानों में घुस गया। बारिश के कारण शाहपुर के धारकंडी में लाहड़ी के पास हुए भूस्खलन से रिड़कमार-सल्ली सड़क बंद हो गई। बाद में बस में बैठे लोगों ने खुद मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन

दरअसल रिड़कुमार-बोह सड़क पर रुलेहड़ स्कूल के पास नोल नाला भी भारी उफान पर था। इसके कारण शाम को जाने वाली बस रुलेहड़ में ही फंस गई। इस कारण क्षेत्र के लोगों को मुश्किल से नाला पार कर लगभग एक किलोमीटर दूर अपने घरों की तरफ पैदल सफर करना पड़ा। वहीं कांगड़ा के साथ लगते इच्छी गांव निवासी शम्मी कुमार की गोशाला ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान गोशाला में पशु नहीं बंधे थे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में बीते 24 घंटों में 227 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर बाद धर्मशाला में कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed