{"_id":"61759499b4ed215b2b4ac032","slug":"rice-cropes-wet-kangra-news-sml38825196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब होने के कगार पर फसल खरीद केंद्रों में पड़ी हजारों क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब होने के कगार पर फसल खरीद केंद्रों में पड़ी हजारों क्विंटल धान
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
इंदौरा की त्योड़ा धान मंडी में किसानों ने तरपालों से ढकी धान।
- फोटो : Kangra
Link Copied
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा में शनिवार शाम से हो रही भारी बारिश के कारण किसानों की हजारों क्विंटल धान की फसल खराब हो रही है। त्योड़ा धान फसल केंद्र में किसानों ने बताया कि 15 तारीख से उनकी फसल बिक्री केंद्र पर पड़ी हुई है। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कल शाम से लगातार बारिश के कारण जमीन पर पड़े ढेरों में पानी पड़ जाने से धान खराब हो रहे हैं। धान खरीद केंद्र में लगभग 25 किसान धान लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसान सुबह से ही त्योड़ा धान केंद्र में पहुंचे हैं। वह अपनी फसल को इकट्ठा कर बोरियों में भर रहे हैं। इसके अलावा कुछ किसानों ने बताया कि उनकी कटी हुई फसल खेत में खराब हो रही है। जो फसल कटने को तैयार थी, वह भी खराब होने की कगार पर है। किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि सरकार के ढीले रवैये के कारण उन्हें आज यह दिन देखना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते खरीद केंद्र खोले होते, तो आज किसानों को भारी नुकसान न झेलना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।